मनमोहक मुस्कन और भोली सूरत वाली भाग्यश्री ने 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान और भाग्य श्री एक साथ रोमांस करते दिखे थे। इस फिल्म से इन दोनों की किस्मत चमक गयी थी और रातो-रात बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी बन गयी। इन दोनों की जोड़ी इतनी फेमस हुई थी कि आज भी लोग इन्हें साथ देखना चाहते हैं।

सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में उन्हें काफी सराहा गया। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी कर ली। शादी के बाद, उन्होंने 1992 में अपने पति हिमालय के साथ तीन फिल्मों ‘कैद में है बुलबुल’, के सी बोकाडिया की ‘त्यागी’ और महेंद्र शाह की ‘पायल’ में काम किया। अविनाश वाधवन के साथ 1993 की ‘घर आया मेरा परदेशी’ में भी अभिनय किया। यह उनकी 90 के दशक की आखिरी फिल्म थी और इसके बाद के उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और फिल्मों से गायब हो गयी। काफी समय बाद 2006 में इन्हें फिल्म ‘हमको दीवाना कर गए’ में सपोर्टिंग रोल प्ले करते हुए देखा गया था।

अब भाग्य श्री के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। भाग्यश्री के बेटे का नाम अभिमन्यु दसानी और बेटी का नाम अवंतिका दसानी है, अवंतिका अब बड़ी हो गई हैं और बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

अवंतिका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत नज़र आती हैं। उनके ये फोटोज लोगों को काफी पसंद आते हैं जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अवंतिका बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं।

23 साल की अवंतिका इन दिनों लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। भाग्यश्री और सलमान खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान भाग्यश्री की खूबसूरत बेटी अवंतिका को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लांच कर सकते हैं।
सलमान खान जिस अभिनेत्री को लॉन्च करते हैं उसकी किस्मत बदल जाती है। अब अगर अवंतिका बॉलीवुड में एंट्री करती हैं तो देखना ये होगा की वो अपनी माँ की तरह इंडस्ट्री में कमाल दिखा पाती हैं या नहीं।