मालदीव बना बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा जगह, दिशा से लेकर तारा सुतारिया तक कई सितारे पहुंचे छुट्टियां मनाने

इन दिनों मालदीव बॉलीवुड सितारों के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है। लॉकडाउन लगने के बाद सभी सितारे घर पर ही रहे और जैसे ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई सितारे लंबे समय बाद छुट्टियां मनाने निकले। बीते कुछ समय में कई बॉलीवुड सितारे मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे हैं। सितारों के इंस्टाग्राम पर छुट्टियों के दौरान की कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रहीं हैं।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी मालदीव में छुट्टियां एंजॉय करने पहुंचीहैं। दिशा ने लगातार अपनी तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में दिशा का दिलकश अंदाज देखने को मिला जिसमें दिशा समंदर किनारे मस्ती करती नजर आई हैं।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें टाइगर श्रॉफ पीले रंग का शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए थे। ऐसी खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी साथ में मालदीव रवाना हुए थे। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी अक्तूबर महीने में मालदीव गई थीं। उनके साथ उनकी बहनें भी थीं। तापसी ने अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए भी थे। मैथियास डेनमार्क के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। मैथियास ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तापसी और उनकी बहन शगुन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

मशहूर मॉडल शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर अक्सर एक साथ छुट्टियां बिताते हुए स्पॉट किए जाते हैं। इस बार ये दोनों मालदीव में एक दूसरे के साथ समय बिताते दिखाई दिए। दोनों ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खास बात ये है कि इस दौरान फरहान की बेटी अकीरा भी उनके साथ नजर आईं।

 

एक्ट्रेस रकुलप्रीत भी हाल ही में आईं परेशानियों को भूल कर अपने मम्मी-पापा और भाई के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गईं हैं। रकुलप्रीत ने इंस्टाग्राम पोस्ट और इंस्टा स्टोरी के जरिए परिवार के साथ मस्ती करते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं।

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने 19 नवंबर को मालदीव में ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ अपना जन्मदिन मनाया। तारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में तारा लाल रंग के स्विमसूट में नजर आईं।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी हॉलीडे मनाने के लिए मालदीव गईं हैं। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेहद ग्लैमरस वेकेशन तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में सोनाक्षी का दिलकश अंदाज देखने को मिला जिसमें सोनाक्षी समंदर किनारे एन्जॉय करती नजर आई हैं।

करीना और करिश्मा कपूर के कज़िन अरमान जैन भी अपनी पत्नी अनीषा के साथ मालदीव ट्रिप पर पहुंचे। अरमान ने मालदीव में ही अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया। अरमान और अनीषा ने अपने इस रोमांटिक वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में अनीषा का अलग और खूबसूरत अंदाज देख हर कोई हैरान है। अनीषा जैन स्टाइल और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड बेब्स को भी टक्कर देती हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस वेदिका कुमार भी मालदीव में अपनी मां के साथ वेकेशन इंजॉए कर रही हैं और अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page