मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं रिया कपूर और करण बूलानी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) को कई सालों तक डेट करने के बाद मुंबई में शादी की है। इन दिनों ये कपल मालदीव में हनीमून वेकेशन एन्जॉय कर रहा है। रिया और करण मालदीव से लगातार अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

लाइमलाइट से दूर रहने वालीं रिया कपूर अपनी इन वेकेशन तस्वीरों की वजह से अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। रिया अपने बोल्ड अवतार की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रिया के हसबैंड करण बूलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और रिया की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें रिया का बोल्ड अंदाज़ नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों में रिया और करण दोनों समुद्र के बीचों-बीच बोट पर रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

वहीं कुछ दिन पहले रिया ने पूल में तैरते हुए अपना जलपरी अवतार दिखाते हुए भी एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर को रिया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया था।

रिया कपूर फिल्मी पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन उन्होंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। रिया ने अपने करियर की शुरुआत ‘वेकअप सिड’ से की थी। इसमें उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म ‘आइशा’ को प्रोडयूस किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’और ‘वीरे दी वेडिंग’जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page