ये हैं मुंबई में बॉलीवुड सितारों के 11 पसंदीदा कैफे और रेस्टोरेंट्स, जहां आप भी उनसे टकरा सकते हैं

फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन से थकने के बाद मूड रिफ्रेश करने के लिए बॉलीवुड जगत के सितारे अपने पसंदीदा हैंगआउट स्पॉट और रेस्टोरेंट्स में जाना पसंद करते हैं। इन सितारों को मुंबई में अपने पसंदीदा कैफ़े या फिर रेस्टोरेंट्स में अक्सर जाकर चिल करते देखा गया है। मुंबई मायानगरी में ये 11 जगह अक्सर खाने के समय बॉलीवुड सितारों से भरी रहती हैं।

सोहो हाउस, सांताक्रूज़ वेस्ट

सोहो हाउस काफी पहले से ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की पसंदीदा जगह है। सिर्फ इतना ही नहीं यह फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सबसे बड़ी हस्तियों के घरों के करीब है। इस 11-मंजिला इमारत में अपने स्वयं के थिएटर से लेकर छत पर पूल तक सब कुछ शामिल है, और इसी लिए फिल्म जगत के बहुत से लोगों के लिए ये जगह आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहाँ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से लेकर अर्जुन कपूर तक बहुत से सितारों को अक्सर डिनर करते देखा जा सकता है।

सीक्वल बिस्ट्रो एंड जूस बार, बांद्रा वेस्ट

बांद्रा वेस्ट का सीक्वल बिस्ट्रो एंड जूस बार अपने बिलकुल साफ़- सुथरे और शानदार व्यंजनों के लिए जानी जाने वाली जगह है। यह स्वस्थ रहने का शौक रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आदर्श स्थान है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हैं। बांद्रा की व्यस्त सड़कों के बीच में स्थित इस छोटे से कैफे में किआरा आडवाणी और मलाइका अरोड़ा को ही नहीं बल्कि अथिया शेट्टी को भी अक्सर नाश्ते के लिए आते देखा जा सकता है।

बेयरूट, जुहू

बेयरूट के आउटलेट खुलने के कुछ ही महीने बाद ही इस मेडिटरेनीयन रेस्तरां ने खुद को जुहू में बड़ा स्थान बना लिया। यह फॅमिली आउटिंग के लिए एक आदर्श स्थान है। यहाँ अक्सर ही अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और उनके बच्चों के साथ-साथ वरुण धवन, नताशा दलाल, जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लंच पर आते देखा जा सकता है।

किचन गार्डन बाए सुज़ेट, बांद्रा वेस्ट

वर्कआउट के बाद भोजन की इच्छा हो तो हर बॉलीवुड सितारे की मस्ट लिस्ट में किचन गार्डन का ग्रीन मेनू ही होता है। यह छोटा सा भोजन स्थल मलाइका अरोड़ा से लेकर बिपाशा बसु तक सभी का पसंदीदा बन गया है, और ईशान खट्टर तो एक ऐसे स्टार हैं जो लगभग हर हफ्ते यहाँ आते हैं।

हक्कासन, बांद्रा वेस्ट

हक्कासन शहर के सर्वश्रेष्ठ कैंटोनीज़ रेस्तरां में से एक जाना जाता है, हक्कासन बॉलीवुड हस्तियों की एक लंबी सूची को आकर्षित करता है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और पति राज कुंद्रा की तरह ही करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर नियमित रूप से दोपहर का भोजन हक्कासन में करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, शादी से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हक्कासन रेस्तरां में ही पहली बार सार्वजनिक रूप से डेट पर देखा गया था।

यौताचा, बीकेसी

मुंबई के पसंदीदा रेस्तरां में से एक यॉटचा अक्सर खाने के समय बॉलीवुड सितारों से भरा होता है। संजय दत्त और मान्याता दत्त को अपने बच्चों के साथ और ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन को बेटों हेरेहान और ह्रदय रोशन और एक्स-वाइफ सुज़ैन खान के साथ इस चीनी रेस्तरां में स्पॉट किया गया था।

फ़ार्मर्स कैफे, बांद्रा वेस्ट

हिट और प्रसिद्ध फ़ार्मर्स कैफे अपने घरेलू शैली के व्यंजनों के लिए बॉलीवुड सितारों का पसंदीदा है। अपना मूड फ्रेश करने के लिए, खाना खाने के लिए और कॉफ़ी पीने के लिए आते हुए मीरा राजपूत कपूर, शाहिद कपूर और कैटरीना कैफ को अक्सर इस कैफे में स्पॉट किया गया है।

ऑलिव बार एंड किचन, खार

एक दशक से अधिक समय से ऑलिव बार एंड किचन न केवल अपने यूरोपियन व्यंजनों के लिए बल्कि बॉलीवुड सितारों से भरे रहने की वजह से भी मुंबई में एक फेमस स्थान बन गया है। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा को इस रेस्तरां में अपनी फिल्म ‘द स्काई पिंक’ के लिए पार्टी करते हुए देखा गया। शाहरुख खान और सारा अली खान को भी इस जगह पर स्पॉट किया जा चुका है।

बास्तियन, बांद्रा वेस्ट

बास्टियन मुंबई के बांद्रा वेस्ट में शेफ केल्विन चेउंग के सीफूड के लिए हिट और फेमस है। यह शहर भर के खाने के शौकीन लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों के लिए आकर्षण का केंद्र है। जबकि बास्टियन में टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को डिनर के लिए और अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर को वीकेंड ब्रंच के लिए जाते हुए देखा गया है।

पाली विलेज कैफे, बांद्रा वेस्ट

पाली विलेज कैफे बॉलीवुड सितारों के बीच मिड वीक लंच के लिए फेमस है। जैकलीन फर्नांडीज और अदिति राव हैदरी से लेकर रवीना टंडन तक को इस फूड स्पॉट के दरवाजे पर देखा जा चुका है। 2017 में करीना कपूर खान को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भोजन के लिए पाली विलेज कैफे में स्पॉट किया जा चुका है।

ओटर क्लब, बांद्रा वेस्ट

बांद्रा वेस्ट में ओटर क्लब शहर के सबसे पुराने और सबसे चहेते क्लबों में से एक है। यहाँ रणवीर सिंह और फरहान अख्तर जैसे बड़े सितारों को अक्सर अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच में वर्कआउट करने के लिए रुकते देखा गया है। हर बार कुछ ही दिनों के बाद इस बांद्रा क्लब के गेट पर रणवीर सिंह को रुक कर अपने फैन्स को मिलते देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page