राजकपूर ने दी बॉलीवुड को ये 5 बोल्ड अभिनेत्रियां, उस ज़माने में भी दिए थे बेहद बोल्ड सीन्स

कई दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाले राजकपूर हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा नाम हैं। राज कपूर एक अभिनेता होने के साथ साथ बेहतरीन निर्माता और निर्देशक भी थे। कहा जाता है राजकपूर की फ़िल्में वक़्त से कहीं आगे होती थी, उनकी फिल्मों में बोल्ड सीन की भी भरमार होती थी। वो खुद अपने बारे में कहा करते थे कि वो नग्नता के उपासक हैं। राजकपूर ने बॉलीवुड फिल्म जगत को कई बोल्ड अभिनेत्रियां दी जिन्होंने उस जमाने में बेहद बोल्ड सीन्स देकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल की थी और खूब सुर्खियां बटोरी थी।

सिमी ग्रेवाल

राजकपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में सिमी ने काफी हॉट सीन दिए थे। इस फिल्म में राजकपूर के बचपन का किरदार राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ने निभाया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

वैजयंती माला

राज कपूर की फिल्म ‘संगम’ में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। वैजयंती माला ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म का यह गाना ‘बोल राधा बोल संगम होगा कि नहीं’ आज तक फेमस है।

नरगिस

राज कपूर की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट से नरगिस भी अछूती नहीं रहीं। राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ में नरगिस ने कई रोमांटिक सीन दिए थे। यह सीन आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। यही नहीं एक वक़्त राजकपूर और नरगिस एक-दूसरे से प्यार भी करते थे। लेकिन इनका ब्रेकअप हो गया और फिर नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली।

जीनत अमान

साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म ‘सत्यम शिवम् सुदंरम’ भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे।

मंदाकिनी

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मन्दाकिनी ने ऐसे बोल्ड सीन दिए थे जो आज भी किसी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं है। इसी की बदौलत मंदाकिनी रातों रात स्टार बन गई थी और उन्हें बहुत फ़िल्में भी मिलने लगी थी। एक सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। ऐसे बोल्ड सीन आज की फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलते। इस सीन के अलावा भी इस फिल्म में कई बोल्ड सीन फिल्माए गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page