बॉलीवुड फिल्म जगत और टीवी इंडस्ट्री में आए दिन जोड़ियां बनती और टूटती रहती हैं। आए दिन स्टार्स के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। ये सितारे जितनी जल्दी किसी रिश्ते जोड़ते हैं उतनी ही जल्दी अलग भी हो जाते हैं। कई सितारे तो ऐसे हैं, जिनकी सगाई होने के बाद शादी टूट गई। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी सगाई हो चुकी थी। लेकिन शादी से पहले ही उनका रिश्ता टूट गया। आईये जानते हैं उन सितारों के बारे में!
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
साल 2002 में आई फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया है’ के दौरान अभिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे। हालांकि ये दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे लेकिन अभिषेक की साल 2000 में आई पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं। सेट पर करिश्मा अभिषेक से मिलने आया करती थीं। इसी दौरान उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। बच्चन औप कपूर परिवार भी इनकी लव स्टोरी से अच्छी तरह वाकिफ थे। परिवार वाले चाहते थे कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए। शादी से पहले इन दोनों के बीच सगाई की गई। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में सुर्खियों में छाई रहती थी। लेकिन अचानक फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। खबरों की माने तो अभिषेक और करिश्मा के बीच लड़ाई की वजह जया बच्चन थी। जया बच्चन नहीं चाहती थी कि बच्चन परिवार की बहू शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें। लेकिन जया की ये शर्त करिश्मा ने मानने से साफ इनकार कर दिया। करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं। इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
एक ऐसा समय भी था जब मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़कता था। कहा जाता है कि इन दोनों के प्यार की शुरुआत साल 1994 में रिलीज फिल्म ‘मोहरा’ की शूटिंग के दौरान से हुई थी। यह फिल्म तो सुपरहिट रही और इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। जिसकी एक वजह इन दोनों की नजदीकियों को बताया गया। रवीना टंडन अक्षय कुमार के साथ शादी करने वाली थीं और ये खबर मीडिया में छाई हुई थी। उस वक्त ऐसी खबरें आने लगी कि अक्षय रवीना के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे हैं। रवीना बहुत परेशान हो गई थीं। जिस वजह से उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी की और अक्षय ने ट्विंकल खन्ना के साथ घर बसा लिया।
साक्षी तंवर और विशाल डडलानी
टीवी धारावाहिक ‘कहानी घर-घर की’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की लोकप्रिय तारिका साक्षी तंवर आज एक जानी मानी अभिनेत्री हैं, साक्षी फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के साथ काम कर चुकी हैं। साक्षी तंवर और विशाल डडलानी की शादी तय हो गई थी। इन दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन किसी वजह से इनका रिश्ता टूट गया और साक्षी आज तक कुंवारी हैं।
सलमान खान और संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी फिल्मों से ज्यादा सलमान खान से अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों साल 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कहा तो यहां तक जाता है कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन इसी बीच पूरे इंवेट पर पानी फिर गया था। सलमान ने भी ‘कॉफी विद करण’ में कबूला था कि कैसे वो शादी के बेहद नजदीक आ गए थे। करण जौहर ने जब सलमान से पूछा कि क्या शादी के कार्ड्स छप गए थे तो सलमान ने हामी भरी थी।लेकिन किसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। संगीता ने मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली। जबकि सलमान आज तक कुंवारे हैं।