भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) और अनिता भाभी (सौम्या टंडन) के अलावा एक और पॉपुलर अभिनेत्री भी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं गुलफाम कली की, जो शो में एक को’ठेवाली का किरदार निभा रही हैं।
यह रोल एक्ट्रेस फाल्गुनी राजाणी ने निभाया है। कम ही लोग जानते होंगे कि फाल्गुनी MBA करने के बाद थिएटर से जुड़ीं। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि वे एक्ट्रेस बनने वाली अपने परिवार की इकलौती लड़की हैं।

मुंबई में जन्मी फाल्गुनी मेहनत पर भरोसा करती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने मुंबई के कांदिवली इलाके में घर खरीद लिया है। मुंबई में उनके साथ उनकी मां और बहन भी रहती हैं। फाल्गुनी का कहना है कि वे फिल्मों में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। वैसे, फाल्गुनी लाइमलाइट में रहने के लिए ग्लैमरस फोटो शूट भी कराती रहती हैं। ऐसा ही एक फोटोशूट 2015 में सामने आया था।

फाल्गुनी के मुताबिक, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में की थी। वे गुजराती फिल्म ‘गुज्जूभाई’ में नजर आईं। एक-दो मराठी फिल्मों में भी काम किया। वे टीवी शो ‘बड़ी दूर से आए हैं’ में इला मौसी के रोल में भी नज़र आईं थी।

हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में काम करने के बाद मिलनी शुरू हुई। ‘भाबीजी घर पर हैं’ देखने वाली ऑडियंस की जुबान पर अंगूरी और अनिता भाभी के साथ-साथ गुलफाम कली का नाम भी आ ही जाता है।