ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में बड़े लम्बे समय तक राज किया है। साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था। रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुये ऐश्वर्या मिसवर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय सुंदरी बनी जिसके बाद वे बॉलीवुड में आई और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मे दी। 20 अप्रैल 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और अब उनकी एक बेटी भी है।

आज हम आपको ऐश्वर्याराय से जुड़े कुछ अनसुने किस्से और कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। आपने ये तस्वीरें आज से पहले शायद ही देखि होंगी।

1 नवंबर 1973 को मैंगलोर,कर्नाटक में जन्मी ऐश्वर्या को 9वी कक्षा के दौरान कैमलिन कंपनी की तरफ से एक एड के लिए मॉडलिंग का ऑफर दिया गया था। यह ऐश्वर्या के सफल मॉडलिंग कैरियर का पहला कॉन्ट्रैक्ट था।

ऐश्वर्या 2003 में कान्स फेस्टिवल में देश का प्रतिनिध्व कर चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय ने नेल्सन मंडेला को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके संग अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उस समय की है जब ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन में हिस्सा लिया था।

यह ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की करीब 20 साल पुरानी फोटो है जब ऐश्वर्या राय ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म आ अब लौट चलें में काम किया था।