पिता ने नहीं दिया नाम, सास ने किया चप्पलों से स्वागत, बायोग्राफी में सामने आये रेखा की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे हैरान कर देने वाले रहस्य!

बॉलीवुड की मशहूर और सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने अपनी अदाओं से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। रेखा ने अपनी फिल्मी करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया। रेखा ने अपने 40 साल के करियर में करीब 180 फिल्मों में काम किया। उन्होंने खुद को प्रमुख महिला किरदार के रूप में पेश किया। फिल्मी करियर में काफी उतार-चढ़ाव देख चुकी रेखा की जिंदगी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी पड़ी है। उनकी लव लाईफ के बारे में तो सभी ने जरूर सुना होगा।

रेखा उन अभिनेत्रियों में से एक थी, जिन्हें राजनीति में आने के बाद भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको इस दिलकश एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य बताएंगे, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। अभिनेत्री रेखा 66 साल की हो गई हैं। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नर्ई में हुआ था। रेखा की निजी जिंदगी कॉन्ट्रोवर्र्शिल रही है। यासिर उस्मान की किताब ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी के कई पहलुओं पर रोशनी डालती है।

70 के दशक की रेखा का बचपन भी कॉन्ट्रोवर्सी से अछूता नहीं रहा। इनके पिता जेमिनी गेंसन तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। इनकी माता पुष्पावली तेलगू फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रहीं थीं। सुनने में आता है कि जब रेखा का जन्म हुआ तब इनके माता-पिता ने शादी नहीं की थी और एक अरसे तक जेमिनी गेंसन ने रेखा को अपना नाम भी नहीं दिया था।

रेखा ने अभिनय क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘अनजाना सफर’ रिलीज हुई। रेखा ने अपनी बॉयोग्राफी में एक दर्दनाक रहस्य बयां किया, जो इनकी जिंदगी के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है। 15 साल की उम्र में रेखा फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग के लिए गई थी। फिल्म के एक रोमांटिक गाने के दौरान जैसे ही डॉयरेक्टर ने एक्शन बोला, तब एक्टर विश्वजीत ने उन्हें किस करना शुरू कर दिया। रेखा बताती हैं कि यह किस सीन 5 मिनट तक चला। डायरेक्ट ने कट नहीं बोला और सेट के लोग भी सीटियां मारते रहे। वहीं टाइम मैग्जीन ने इस पर एक स्टोरी भी कवर की थी।

रेखा की जिंदगी का एक रहस्य विनोद मेहरा के साथ शादी से जुड़ा हुआ है। जब कोलकाता से शादी के बाद दोनों मुंबई पहुंचे, तब नई नवेली दुल्हन रेखा का स्वागत चप्पल से किया गया। विनोद मेहरा की मां कमला इस शादी को लेकर काफी नाराज थी। जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए नीचे झुकी, विनोद की मां ने रेखा को धकेल दिया और उन्हें मारने के लिए चप्पल भी निकाल लीं। उन्होंने रेखा को घर में घुसने भी नहीं दिया।

रेखा की जिंदगी में पति का सुख नहीं रहा। शादी के कुछ समय बाद ही विनोद मेहरा चल बसे। रेखा ने दिल्ली के मुकेश अग्रवाल से भी शादी की लेकिन मुकेश ने शादी के एक साल बाद ही खुदखुशी कर ली। उसके बाद रेखा ने शादी नहीं की। रेखा की ज़िंदगी का अगला रहस्य है उनकी माथे का सिंदूर।

रेखा अपने पति विनोद मेहरा और मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद भी सिंदूर लगाती हैं, जो आज भी एक राज बना हुआ है। कुछ लोग कहते हैं कि सिंदूर अमिताभ के नाम का है तो कुछ इसे संजय दत्त के नाम का बताते हैं। रेखा आज भी बॉलीवुड की ग्रेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं लेकिन इनके ईद-गिर्द अजीब रहस्यों का जो पर्दा पड़ा है वो वाकई सबको हैरान करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page