बचपन में एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ते थे ये बॉलीवुड सितारे, देखिए इस लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी है लेकिन इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग किसी न किसी रिश्ते से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। फिल्मों में आने के बाद तो बॉलीवुड सितारों के आपस में दोस्ती के रिश्ते बन जाते हैं। लेकिन इस फिल्म जगत में कुछ सितारे ऐसे हैं जो फिल्मों में आने से पहले ही एक दूसरे को जानते हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं। दरअसल बचपन में ये एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

सलमान खान और आमिर खान

बॉलीवुड के सुल्तान अभिनेता सलमान खान और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट अभिनेता आमिर खान ने भी एक ही क्लास और एक ही स्कूल (पाली हिल में सेंट ऐनीज़ स्कूल) में पढ़ाई की है । दोनों सेकंड क्लास में एक साथ ही पढ़ते थे।

करण जोहर और ट्विंकल खन्ना

अपनी ऑटोबायोग्राफी में बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने कहा था कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल (पंचगनी में न्यू एरा हाई स्कूल) में पढ़ाई करती थीं जहाँ बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर पढ़ते थे।

करण जोहर और अपूर्व मेहता

बॉलीवुड फिल्म ‘ओके जानू’ और ‘बद्री की दुल्हनिया ‘जैसी फिल्मों के निर्देशक अपूर्व मेहता भी उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करते थे जहाँ बॉलीवुड के डायरेक्टर करण जौहर और अभिनेत्री ट्विंकल पढ़ते थे।

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी एक ही स्कूल (कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल) में पढ़ाई करते थे, एक फिल्म के प्रचार के दौरान, टाइगर ने कहा है कि बचपन में उन्हें श्रद्धा कपूर पर क्रश था। उन्होंने बताया था कि दोनों मुंबई के एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ते हैं।

कृष्णा श्रॉफ और अथिया शेट्टी

जिस स्कूल में टाइगर और श्रद्धा पढ़ाई करते थे उसी स्कूल में अथिया और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भी पढ़ा करते थे। अथिया और कृष्णा, टाइगर से दो साल जूनियर थे।

वरुण धवन और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड में एक अभिनेता बनने से पहले, वरुण धवन और अर्जुन कपूर एक ही स्कूल और एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। दोनों ने स्कूल के दिनों में एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था।

अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्कूल के दौरान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी के साथ असम में एक ही स्कूल में पढ़ती थी। दोनों सेंट मैरी स्कूल, मार्गेरिटा में क्लासमेट रह चुकी हैं।

ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा

बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक ही स्कूल में चौथी क्लास में एक साथ पढ़ते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page