बहुत कम लोग जानते होंगे इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को, रहते हैं ग्लैमर से दूर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक महान अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाया और लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज़ किया। इसी तरह बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों को सभी जानते हैं लेकिन उनकी फैमिलीज को, ख़ास कर उनके बच्चों को बहुत कम लोग जानते होंगे। आज हम आपको कुछ अभिनेताओं के बच्चों के बारे में बता रहे हैं जो ग्लैमर से दूर रहते हैं और जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

अभिनेता धर्मेद्र की बेटियां

बॉलीवुड के ही-मैन अभिनेता धर्मेद्र फिल्म जगत के बहुत ही पॉपुलर अभिनेता हैं, इन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र की दो बड़ी बेटियां अजीता देओल और विजेता देओल हैं। वर्तमान समय में अजीता देओल और विजेता देओल दोनों अमेरिका में रहतीं हैं।

अभिनेता प्राण के बच्चे

अपने ज़माने के सबसे खतरनाक विलेन में से एक अभिनेता प्राण को किसी पहचान की जरुरत नहीं है, बॉलीवुड सुपरस्टार प्राण साहब के बेटे सुनील सिकंद, अरविन्द सिकंद और उनकी बेटी पिंकी (सिकंद) भल्ला हैं। प्राण साहब के बेटे सुनील सिकंद एक फिल्म निर्देशक हैं।

अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फैमस विलेन और कॉमेडियन एक्टर प्रेम चोपड़ा को किसी पहचान की जरुरत नहीं है, बॉलीवुड सुपरस्टार प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा है। प्रेरणा चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी की पत्नी हैं।

अभिनेता रणजीत सिंह के बच्चे

80-90 के दशक के खतरनाक विलेन में से एक अभिनेता रणजीत सिंह ने बहुत फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है, रणजीत सिंह ने बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, बॉलीवुड सुपरस्टार रंजीत के बेटे चिरंजीव बेदी और उनकी बेटी दिव्यांका बेदी हैं।

अभिनेता फ़िरोज़ खान की बेटी

अभिनेता फ़िरोज़ खान भी फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता हुआ करते थे, इन्होंने भी कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया है, बॉलीवुड सुपरस्टार फ़िरोज़ खान की बेटी भी है जिसका नाम है लैला खान फर्नीचरवाला। लैला खान फर्नीचरवाला एक जानी मानी पेंटर हैं।

अभिनेता शशि कपूर के बच्चे

अपने ज़माने के सुपर स्टार शशि कपूर फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता थे, बॉलीवुड सुपरस्टार शशि कपूर की बेटी संजना कपूर और बेटे करण कपूर और कुणाल कपूर हैं। कुणाल कपूर अभिनेता और ऐड फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। संजना कपूर एक थिएटर आर्टिस्ट हैं।

अभिनेता आमिर खान की बेटी

 

बॉलीवुड के परफेक्टनिस्ट अभिनेता आमिर खान आज फिल्म जगत के बहुत ही पॉपुलर अभिनेता हैं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान और बेटा जुनैद खान भी हैं। जुनैद का जन्म साल 1993 में हुआ था और इरा का जन्म साल 1997 में हुआ था।

अभिनेता गुलशन ग्रोवर का बेटा

बॉलीवुड के प्रसिद्ध बैड-मैन अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया है, और गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय ग्रोवर एक अच्छे बिज़नेस मैन हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page