फिल्म ‘बाहुबली’ में देवसेना का दमदार किरदार निभाने वाली साउथ की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने घटाया 15 किलो वज़न, लग रहीं हैं……..

साउथ फिल्म जगत की पोपुलर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने के बाद से एक अलग पहचान बन गई है। लेकिन अब जो कारनामा उन्होंने कर दिखाया है इसके वो मोटापे से परेशान लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। “साइज जीरो” में काम करने के बाद उनका वज़न काफी बढ़ गया था उसके बाद उनकी फिल्म बाहुबली इतनी सफल हुई, फिर भी कुछ लोग वज़न को लेकर उनका मज़ाक उड़ाते रहे।

बता दें कि जब से अनुष्का ने अपने स्लिम लुक की फोटो शेयर की है, तब से उनके फैंस उनके वजन घटाने के तरीके पूछ रहे हैं। अनुष्का शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर किताब की तस्वीर को शेयर किया है। अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा “सपने कभी किसी जादू के ज़रिये सच नहीं होते, उसके लिए पसीना बहाना पड़ता है, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की ज़रूरत होती है।”

ऐसा सुनने में आ रहा है की अनुष्का ने लगभग 15 किलो तक का वज़न कम कर लिया है। अनुष्का ने अपना वज़न किसी फिल्म के लिए कम नहीं किया है बल्कि वो अपने बढ़े हुए वज़न से खुश नहीं थीं।

बता दे की अनुष्का शेट्टी हाल ही में फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आईं हैं। साथ ही 13 साल बाद एक बार फिर ‘निशब्दम’ फिल्म में अनुष्का शेट्टी और आर माधवन साथ नजर आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page