बॉलीवुड के बेहद प्रतिभापूर्ण एक्टर फरहान अख्तर का नाम अब शिबानी दांडेकर के साथ जुडा हुआ है। इनके डेट करने की चर्चा तब शुरू हुई जब शिबानी दांडेकर ने फरहान संग अपनी तस्वीर शेयर की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर डेटिंग की खबरों के बीच अब चुप्पी तोड़ दी है और खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में आखिरकर फरहान अख्तर ने शिबानी संग तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक कर दिया।
बॉलीवुड एक्टर श्रद्धा कपूर से ब्रेकअप के बाद फरहान अख्तर अब अपने जीवन में आगे बढ़ गए है। इसके बाद उनके जीवन में हॉट हसीना शिबानी दांडेकर की एंट्री हुई। ऐसे में अब फरहान और शिबानी की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल कुछ दिनों पहले तक खबरें थीं कि फरहान और शिबानी इस साल शादी करने जा रहे हैं, लेकिन अब खबर आई है कि दोनों ने शादी को टाल दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में फरहान ने अपनी शादी की बात को लेकर कहा की वह इस साल शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक फरहान और शिबानी फिलहाल में अपने रिलेशनशिप में खुश हैं और उसे कुछ अधिक वक्त देना चाहते हैं। उन्हें अपने रिश्ते को साबित करने के लिए शादी करने की जरूरत नहीं है। वहीं दोनों ही फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
अभिनेता फरहान और शिबानी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। दोनों की तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। वहीं फरहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द ही फिल्मी ‘तूफान’ में नजर आएंगे।
Beautiful.