दोस्तों बॉलीवुड के सुल्तान अभिनेत सलमान खान अभिनय के साथ साथ अपने गुस्से और दरिया दिली के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान अपने करीबियों का बहुत ख्याल रखते हैं। सलमान ने फिल्मो में कई एक्टर और एक्ट्रेस को ब्रेक दिया है। वैसे तो ऐसे बहुत से किस्से हैं जिसमे सलमान ने अपने दोस्तों और करीबियों को महंगे से महंगे तोहफे दिए हैं लेकिन आज हम आप को उन लोगों के बार में बताने वाले हैं जिन्हे सलमान ने सबसे महंगे गिफ्ट दिए हैं।
सोनम कपूर
सलमान खान और अनिल कपूर के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। सलमान खान ने सोनम की शादी में उन्हें लेम्बोर्गिनी कार गिफ्ट की थी, सोनम को उनकी शादी में बहुत से गिफ्ट मिले, पर सलमान का गिफ्ट सबसे महंगा था। इस लेम्बोर्गिनी की कीमत 90 लाख रुपए है।
जैकलिन फर्नांडीस
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन ने सलमान खान के साथ कई फिल्मो में काम किया है और जैकलिन सलमान खान की फेवरेट एक्ट्रेस में से एक है। खबरों की माने तो हाल ही में सलमान ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को एक पेंटिंग गिफ्ट की है और आप को बात दें की इस पेंटिंग की कीमत 2.5 करोड बताई जा रही है।
अर्पिता खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान अपनी बहन अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं और उनकी हर बात का खास ख्याल रखते हैं। साथ ही सलमान उनकी हर इच्छा को पूरी करने की कोशिश करते हैं, सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता को एक ‘रोल्स रोयेस’ गिफ्ट की है और इस कार की कीमत 3.5 करोड रुपए है जो की सलमान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में उन्हें गिफ्ट की थी।