इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फ्लोरिडा के मियामी में छुट्टियां मना रही हैं। इस हॉलीडे की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।
इस मियामी ट्रिप पर प्रियंका और उनके पति निक अकेले नहीं बल्कि उनके दोस्त इरफान भी नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका के एक साइड निक हैं और दूसरी तरफ इरफान, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘माय बॉयज़’।
तस्वीरों में प्रियंका के साथ पति निक और साथ ही निक का पूरा परिवार भी हैं। इन तस्वीरों में जोनस ब्रदर्स के साथ- साथ प्रियंका की होने वाली जेठानी और मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में प्रियंका और सोफी दोनों ही बोट राइड लेते नजर आ रहीं हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वेकेशन का एक हॉट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका के इस लुक की बात करें तो उन्होंने कॉटन की Montce ब्रांड की बिकनी और स्कर्ट पहनी हुई है।
इस ड्रेस में प्रियंका काफी जच रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ सन ग्लासेस लगाए हुए हैं।
वैसे तो देसी गर्ल कई लाखों की कीमत की ड्रेस पहनती हैं लेकिन इस ड्रेस की कीमत बहुत ही कम है। जहां Mallorca Stripe Cotton Edith Skirt की कीमत $188.00 यानी करीब 12, 957 रुपए है। वहीं Mallorca Stripe Cabana Strapless Bikini Top की कीमत $122.00 यानी करीब 8,406 रुपए है। अब इसका टोटल किया जाए तो इस पूरी ड्रेस की कीमत 21, 366 रुपए है।
देसी गर्ल जल्द शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में ज़ायरा वसीम भी नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों अंडमान और निकोबार आईलैंड में फिल्म की शूटिंग खत्म की है।