ये 7 बॉलीवुड सितारे बन चुके हैं अपने ही एक्स-लवर्स की शादियों में मेहमान, एक ने तो जमकर डांस भी किया था!

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हुईं हैं, जिन्होंने अपने ब्रेकअप के बाद भी अपने रिश्ते खराब नहीं किए। किसी तरह अपने सम्बन्ध अच्छे रखे और दोस्त बनकर आपस में मिलना जुलना बनाये रखा। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही एक्स लवर्स के नाम बताएंगे जो कभी बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड रह चुके हैं और उन्होंने ब्रेक-अप होने के बाद भी आपस में दोस्ती का रिश्ता कायम रखा। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे की शादियों में भी खूब इन्जॉय किया।

अनुष्का शर्मा – विराट कोहली के रिसेप्शन में पहुंचे रणवीर सिंह

बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ अनुष्का शर्मा के साथ की थी। दोनों ने ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ और ‘दिल धड़कने दो’ फिल्मों में साथ काम किया, जिसके बाद से ही लगातार इनके अफेयर की खबरें आने लगी थी। हालांकि यह रिश्ता काफी लम्बे समय तक नहीं चला और दोनों थोड़े समय के बाद अलग हो गए। लेकिन फिर भी ब्रेकअप की वजह से दोनों के रिश्तों में खटास नहीं आई। अनुष्का शर्मा ने जब अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी तो उन्होंने रणवीर सिंह को न्योता भेजा और रणवीर रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे भी थे।

प्रियंका चोपड़ा – निक जोनस की शादी में पहुंचे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी खुलकर यह बात नहीं मानी कि वे दोनों कभी रिलेशन में थे लेकिन हर कोई जानता है कि दोनों काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे हैं। हालांकि यह रिश्ता हमेशा के लिए नहीं रह पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। ‘36 चाइना टाउन’, ‘कमीने: द स्काउंड्रेलस’ और ‘तेरी मेरी कहानी’  फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। जब देसी गर्ल ने निक जोनस के साथ शादी रचाई तो उन्होंने शाहिद को इन्वाइट किया था। शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे।

सोनम कपूर – आनंद आहूजा के रिसेप्शन में आलिया के साथ पहुंचे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और सोनम कपूर का रिश्ता बहुत लम्बे समय तक नहीं चल पाया था। दोनों ने फिल्म ‘सांवरिया’ से एक साथ फिल्मों में कदम रखा था, जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई दोनों अलग हो गए। हालांकि इस ब्रेकअप की वजह से दोनों ने दूरियां नहीं बनाई। रणबीर कपूर ने न केवल सोनम का रिसेप्शन अटेंड किया था बल्कि उनके साथ फिल्म ‘संजू’ में भी काम किया था।

नेहा धूपिया – अंगद बेदी की शादी में पहुंचे युवराज सिंह

जिस समय युवराज सिंह अपने करियर के चरम पर थे, उस समय उनका नाम बॉलीवुड की कई सारी अदाकाराओं के साथ जुड़ा था। अभिनेत्री नेहा धूपिया भी उन्हीं में से एक हैं। नेहा ने युवी के दोस्त अंगद बेदी से शादी रचाई और इस शादी में युवराज सिंह शामिल हुए थे।

मिलिंद सोमण – अंकिता कुंवर की शादी में पहुंची दीपनिता शर्मा

मिलिंद सोमण और दीपनिता शर्मा के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं कि दोनों कुछ सालों के लिए रिलेशनशिप में भी रहे थे, जिसके बाद में ये अलग हो गए। लेकिन जब मिलिंद ने अपने से 27 साल छोटी अंकिता के साथ शादी रचाई तो उस शादी में दीपनिता शामिल हुईं और दीपनिता ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके जानकारी भी दी।

बिपाशा बसु – करन सिंह ग्रोवर की शादी में पहुंचे डीनो मोरिया

बिपाशा बसु जब मुंबई में पहली बार आई थीं तब डीनो मोरिया वो पहले इंसान थे, जिनके लिए उनका दिल धड़का था। डीनो ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि मुंबई आने के बाद बिपाशा ने सबसे पहले उन्हें ही डेट किया था। जब बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई तो उस शादी में डीनो मेहमान बने थे और डीनो ने तो बिपाशा की शादी में डांस भी किया था।

अहाना देओल – वैभव वोहरा की शादी में पहुंचे थे रणवीर सिंह

बहुत कम लोगों को पता है कि रणवीर सिंह ने अपने कॉलेज के दिनों में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल को डेट किया था। जब कॉलेज की पढ़ाई खत्म हुई तो दोनों का ब्रेकअप हो गया। जब अहाना ने वैभव वोहरा के साथ शादी रचाई तो रणवीर सिंह ने उनकी शादी में शिरकत की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page