विराट कोहली युवाओं में काफी पॉपुलर हैं। इन दिनों विराट लगातार खबरों में बने हुए हैं लेकिन इस बार वो अपने खेल के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में हैं दरअसल उनके एक डुप्लीकेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। विराट का ये डु्प्लीकेट बिल्कुल उनकी ही तरह दिखता है। ये बात और है कि ये उनकी तरह मॉडर्न और स्टाइलिश नहीं है। जैसा की इसे देखने से ही पता चलता है ये शख्स गांव का रहने वाला है। गले में गमछा डाले मासूमियत से खड़े इस शक्स को शायद ये भी न पता हो कि उसकी शक्ल किससे मिलती है।
सोशल मीडिया पर भी इसे देख हर कोई चौंक रहा है। वहीं बहुत से लोग जमकर मजाक भी कर रहे हैं। कोई कह रहा है आईपीएल में कई मैच हारने के बाद विराट की ये हालत हो गई है तो कोई ये कह रहा है कि धूप में निकला ना करो अनुष्का के राजा गोरा रंग काला ना पड़ जाए।
एक ने कहा धूप में क्रिकेट खेल-खेलकर विराट की ऐसी हालत हो गई है। कुछ कमेंट्स ऐसे भी हैं जिसमे कहा जा रहा है कि शादी के बाद विराट की क्या हालत हो गई है।
विराट के डुप्लीकेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है जिसकी भी नजर विराट के डुप्लीकेट पर पड़ रही है उसकी हंसी छूट जा रही है। आपको बता दें कि विराट का एक और डुप्लीकेट है। वैसे तो विराट के कई हमशक्ल सामने आते रहते हैं। इसमें से एक और नाम है प्रिंस बदोनिया। कई बार दूर से लोग उन्हें विराट कोहली ही समझ लेते हैं।
एक बार प्रिंस टीम इंडिया का मैच देखने गए थे तब उनपर कैमरा फोकस हुआ, उस दौरान मैदान में जिसने भी विराट के डुप्लीकेट को देखा वो हैरत में पड़ गया। स्क्रीन पर अपने हमशक्ल को देख विराट भी चौंक गए थे। विराट उस समय मैदान में खेल रहे थे। स्क्रीन पर प्रिंस को देखकर वह हंसने लग गये थे। विराट ने अपने नए डुप्लीकेट को देखा है या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं है लेकिन अगर विराट अपने ग्रामीण हमशक्ल को देखेंगे तो जरूर चौंक जाएंगे, वहीं अनुष्का का रिएक्शन भी देखने लायक होगा।