अरबाज खान से तलाक के बाद बहुत ही शानदार घर में रहती हैं मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

अरबाज खान से डिवोर्स के बाद अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर मलाइका लगातार खबरों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा से डिवोर्स ले चुके अरबाज़ ख़ान अपनी नयी गर्लफ्रेन्ड जियोर्जिया अंदरानी के साथ अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं साथ ही वो अपने घर की तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं उनके घर की कुछ तस्वीरें।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं मलाइका का घर बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। पिक्चर्स में व्हाइट सोफा और कर्टेन्स दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें घर में व्हाइट थीम पसंद है। वहीं घर में उन्होंने ग्रीनरी का भी खास ख्याल रखा है। मलाइका ने अपने घर के एक-एक कोने को अच्छे से सजाया है।

मलाइका ने अपने बेडरूम की पिक्चर्स भी शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में भी व्हाइट बेड नजर आ रहा है। उन्होंने घर में ग्रीनरी के लिए छोटे-छोटे प्लान्ट्स भी लगा रखे हैं।

इन पिक्चर्स में मलाइका के घर का इंटीरियर बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं क्रिसमस हो या दीवाली त्योहारों के मौके पर भी मलाइका अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page