अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी से पहले की प्रेम कहानी के बारे में काम ही लोग जानते हैं। उनकी प्रेम कहानी सचमे किसी से सपने से कम नहीं है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और साल 2007 में शादी कर ली। दिलचस्प बात तो यह है कि इन्होने अपनी आशिकी को बेहद प्राइवेट रखा और फैन्स को इसकी भनक भी नहीं लगी। हमें इस प्रेम कहानी के बारे में कुछ चीजें तो पता है लेकिन अभिषेक ने ऐश्वर्या को कब और कैसे शादी के लिए प्रपोज किया इस बात से अब तक फैन्स अंजान हैं। लेकिन अब शादी के 12 साल बाद ऐश्वर्या ने इस राज से पर्दा उठाया है।

जी हाँ, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने उस लम्हे को शेयर किया जब फिल्म ‘गुरु’ की रिलीज से पहले अभिषेक ने न्यूयॉर्क के होटल रूम की बालकनी में उन्हें प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने बताया कि उस वक्त अभिषेक हॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों के हीरो के जैसे लग रहे थे। उन्होंने बालकनी में घुटनों पर बैठ ऐश्वर्या को प्रपोज किया। जिंदगी के इस पड़ाव के बाद ऐश्वर्या ने बताया की वो कैसा महसूस कर रही थीं।

ऐश्वर्या ने बताया कि, “अभिषेक का प्रपोजल स्वीकार करने के बाद मैं फिल्म जोधा-अकबर के सेट पर खुद को दुल्हन जैसा फील कर रही थी। उन्होंने कहा मुझे याद है जब हम जोधा अकबर के गाने ‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा’ की शूटिंग कर रहे थे ‘मैं एक दुल्हन की तरह सजी बैठी थी और मुझे ऐसा लगा कि मेरे साथ यह सब कुछ असली में हो रहा है। यह सब कुछ अजीब था और आशुतोष ने कहा कि तुम एंगेजड हो। निर्देशक आशुतोष के इस अंदाज़े से ऐश्वर्या चौंक गई। वहीं ऐश ने ऋतिक का भी रिएक्शन शेयर किया।
उन्होंने कहा कि ऋतिक रोशन ने आशुतोष की बात सुनी। मैं सच में कहीं खोई हुई थी। ऋतिक ने मेरी ओर देखा और थम्प्स अप का रिएक्शन दिया। ऋतिक ऐश की सगाई की खबर सुनकर चौंक गए थे।