बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है वे अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में प्रियंका बेहद खुश हैं। मॉडलिंग से फ़िल्मी दुनिया में एंट्री करने वाली प्रियंका का फ़िल्मी करियर बेहद सफल रहा है। लेकिन आज हम आपको उनका एक पुराना वीडियो देखने जा रहे हैं। यह वीडियो साल 2000 का है जब प्रियंका फेमिना मिस इंडिया के दौरान टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बना चुकी थी।
वहीं इस इस ब्यूटी पीजेंट कॉम्पटीशन में कई नामी गिरामी हस्तियां ज्यूरी मेंबर के तौर पर नजर आई थी और इनमें से एक शाहरुख खान भी थे। शाहरुख ने ज्यूरी का मेंबर होने के नाते प्रियंका से एक पेंचीदा सवाल पूछा। शाहरुख ने प्रियंका से सवाल करते हुए पूछा कि ये थोड़ा काल्पनिक है…आप इनमें से किस शख्स से शादी करती ? इस सवाल के साथ ही शाहरुख ने प्रियंका को एक भारतीय क्रिकेटर, एक आर्टिस्टिक बिजनेस मैन और एक बॉलीवुड स्टार का ऑप्शन दिया।
किंग खान के इस पेचीदा सवाल का प्रियंका ने बेहद शानदार तरीके से जवाब दिया है। प्रियंका ने बिना देरी लगाए शाहरुख के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, “मैं एक क्रिकेटर से शादी करुंगी क्योंकि जब मैं और वह घर वापस आएंगे तो मैं उससे कहूंगी कि जैसे देशवासी उसपर गर्व करते हैं वैसे ही मैं भी उसपर गर्व करती हूं। तुमने बहुत अच्छा किया है और तुम्हारी वजह से आज देश का सिर और भी ऊंचा हो गया है।”