‘परदेसी परदेसी’ गाने पर थिरकने वाली खूबसूरत बंजारन अब दिखने लगी है ऐसी, शादीशुदा शख्स के प्यार में पड़ पर बर्बाद कर लिया था करियर

बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें आईं जिनका एक्टिंग करियर बहुत ही छोटा रहा है और वे बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में दिखने के बाद अचानक ही फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं आमिर खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में ‘परदेसी परदेसी’ गाने पर थिरकने वाली खूबसूरत बंजारन प्रतिभा सिन्हा।

भले ही प्रतिभा को ‘परदेसी परदेसी’ गाने से पहले भी कई फिल्मों में देखा गया लेकिन इस गाने ने उन्हें इस कदर पॉपुलर कर दिया कि आज भी लोग जब इस गाने को सुनते हैं तो प्रतिभा सिन्हा का चेहरा ही जेहन में आता है। एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है।

एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा काफी लम्बे समय तक बॉलीवुड में सफल पारी खेलने वाली 60 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी हैं। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद और उनके फ्लॉप रहने के बाद प्रतिभा ने छोटे-छोटे रोल कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। प्रतिभा सिन्हा ने 90 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और महज 13 फिल्मों में ही काम किया।

प्रतिभा सिन्हा ने 1992 में फिल्म ‘मेहबूब मेरे मेहबूब’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रतिभा ‘कल की आवाज’, ‘दिल है बेताब’, ‘एक था राजा’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘गुदगुदी’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘कोई किसी से कम नहीं’, ‘जंजीर’ और ‘मिलिट्री राज’ जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं। प्रतिभा सिन्हा को अपनी मां माला सिन्हा के स्टार स्टेटस की वजह से बॉलीवुड में फिल्में तो मिलती रहीं लेकिन अपनी मां जैसी कामयाबी नहीं मिल पाई।

प्रतिभा सिन्हा का शादीशुदा संगीतकार नदीम के साथ अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। नदीम के साथ प्रतिभा का रिश्ता उनकी मां माला सिन्हा को मंजूर नहीं था। नदीम पहले से ही शादीशुदा थे और माला सिन्हा को ये कतई गवारा नहीं था कि उनकी बेटी एक शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता जोड़े।

प्रतिभा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में प्रतिभा ने खुद इस बात का खंडन किया था कि वो शादी नहीं कर रही हैं।

नदीम ने भी कभी स्वीकार नहीं किया कि उनका प्रतिभा के साथ इस तरह का कोई रिश्ता था। उन्होंने कहा वह प्रतिभा सिन्हा को टैलेंटेड अदाकारा के तौर पर ही जानते हैं।

प्रतिभा सिन्हा आखिरी बार 1998 में  आई फिल्म ‘मिलिट्री राज’ में नजर आईं थी। प्रतिभा फिलहाल अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती हैं। उन्होंने शादी नहीं की है।

अब प्रतिभा का लुक काफी बदल चुका है, प्रतिभा अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्हें कभी-कभी किसी इवेंट में अपनी मां माला सिन्हा के साथ देखा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page