सोशल मीडिया पर छाईं बिपाशा बसु की वेकेशन तस्वीरें, पति के साथ बीच पर मस्ती करती आईं नजर

बॉलीवुड सितारे अक्सर वेकेशन मनाने और मौज-मस्ती करने विदेशों में बीच पर तो कभी बर्फीली पहाड़ियों पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाते रहते हैं। विदेशों में मस्ती कर रहे इन सितारों की इस लिस्ट में एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर के नाम भी शामिल हैं। बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी बीच पर बड़े शानदार अंदाज में नजर आए।

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने इस बीच वेकेशन से खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर छाई इन तस्वीरों में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं तो वहीं कई तस्वीरों में वह अकेले दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों में बिपाशा काफी ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु ने अपनी इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “सुनहरे।” तस्वीर में ब्लैक सनग्लासेज बिपाशा पर काफी अच्छे लग रहे हैं।

पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा ने कई कैंडिड पोज दिए और अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “पिक्चर परफैक्ट, हम स्वर्ग में हैं।” इन तस्वीरों में करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई।

उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर फैन्स ने उनकी खूब तारीफें भी की हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। वहीं करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे। साल 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page