बॉलीवुड के ये 7 भाई-बहन हैं कार्बन-कॉपी, इन्हें देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा!

बॉलीवुड में भी बहुत से ऐसे भाई-बहन हैं जिनकी शक्ल एक-दूसरे से हुबहू मिलती है। कई बार लोगों को वे कंफ्यूज कर देते हैं कि असल में स्टार कौन है। जिन बॉलीवुड स्टार की हम बात कर रहे हैं उनमें से कुछ तो दोनों ही स्टार हैं, और कुछ लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। जब आप इन भाई-बहनों को फोटो में एक साथ देखेंगे तो आप इनमें से कुछ को तो बस देखते ही रह जाएंगे, तो चलिए दिखाते हैं आपको उनकी तस्वीरें और बताते हैं उनके बारे में कुछ बातें।

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

शिल्पा और उनकी बहन शमिता की शक्ल भी एक जैसी है। शिल्पा ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया है और सबको अपना दीवाना बनाया है। लेकिन उनकी छोटी बहन शमिता ने भी इंडस्ट्री में कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वो मुकाम हसिल नहीं हुआ।

अनुपम खेर और राजू खेर

बॉलीवुड के लाजवाब और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों में काम किया है। बता दें कि इन्होंने फिल्मों में हर तरह के रोल निभाए हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अनुपम खेर के भाई राजू एक बहुत ही लोकप्रिय टीवी कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है लेकिन सफल नहीं हुए। अनुपम और राजू की शक्ल एक दुसरे से बिलकुल मिलती है।

 भारती सिंह और पिंकी सिंह

इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में शादी की। उस शादी में लोगों ने उनकी फैमिली के लोगों को मीडिया से रूबरु होते देखा और सबकी नजर जिनके ऊपर सबसे ज्यादा गई वो थीं भारती की बहन पिंकी। इससे पहले किसी ने पिंकी और भारती को एक साथ नहीं देखा लेकिन यहां भारती और पिंकी में किसी एक को पहचानना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि दोनों की शक्ल एक-दूसरे से हुबहू मिलती है।

अली जफर और डैन्यल जफर

पाकिस्तानी सिंगर अली जफर जिन्होंने बॉलीवुड में भी बहुत से हिट गाने गाए और कई पॉपुलर फिल्मों में एक्टिंग भी की है। अली के सगे भाई डैन्यल भी सिंगर हैं। अली जफर और डैन्यल जफर की शक्ल एक-दूसरे से हुबहू मिलती है।

कंगना राणावत और रंगोली राणावत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना राणावत का नाम टॉप एक्ट्रेस में लिया जाता है। कंगना सेल्फ मेड एक्ट्रेस हैं और वे अपने अभिनय का लोहा भी इंडस्ट्री में मनवा चुकी हैं। कंगना अक्सर इवेंट्स में उनकी बहन रंगोली के साथ नजर आती हैं। कंगना अपनी बहन से बहुत प्यार करती हैं और उनके लिए कुछ भी करने का दावा करती हैं। कंगना राणावत और रंगोली राणावत की शक्ल भी एक जैसी है।

अनिल और संजय कपूर

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अनिल कपूर तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकें हैं। उनके भाई संजय कपूर ने भी इंडस्ट्री में कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सफल नहीं रहे। संजय को दर्शकों ने इतना ज्यादा पसंद नहीं किया। अब वे बिजनेस करते हैं और प्रोड्यूसर भी हैं। संजय और अनिल की शक्ल एक दुसरे से काफी मिलती है।

रिया सेन और राइमा सेन

इन दोनों बहनों की शक्ल को देखकर हर कोई धोखा खा सकता है, क्योंकि ये दोनों एक दुसरे की कॉपी लगती हैं। इन दोनों बहनों ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अब ये दोनों बहने फ़िल्मी दुनिया से लगभग गायब ही हो गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page