सोशल मीडिया सेंसेशन ढिंचैक पूजा पर यह कहावत ‘बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ’ सटीक बैठती है। कुछ समय पहले पूजा के गाने इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए थे, इसके बाद वो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गईं थीं। ये बात है और कि इनमें से ज्यादातर लोग उनके आलोचक ही थे। अब तक उनके गानों को ऑनलाइन काफी लोग देख चुके हैं। बहुत से लोगों ने पूजा के गाने ‘सेल्फी मैने लेली आज’ और ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’ को मजाक बनाने के लिए इंटरनेट पर वायरल किया था, लेकिन इस नेगेटिव पॉपुलैरिटी की वजह से ही वो रातों- रात स्टार बन गईं थीं।
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/48239700_2217229275264955_4554443076558389248_n-1024x537.jpg)
बिग बॉस के सीजन 11 में भी पूजा नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर भी एक गाना बनाया था, लेकिन पूजा शो में दर्शकों को ज्यादा लंबे वक्त तक लुभा नहीं पाईं और जल्द ही शो से बाहर हो गई थीं।
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/47681737_360074111467640_1505386359370547200_n-1024x537.jpg)
भले ही पूजा को गाना न आता हो, लेकिन अब वो एक सेलिब्रिटी सिंगर बन चुकी हैं। इन दिनों ढिंचैक पूजा एकबार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनका गाना नहीं, बल्कि उनका नया लुक है।
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/48371573_2006185619471869_8303274412942032896_n-1024x537.jpg)
पूजा ने अपने आपको पूरी तरह बदल लिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नए अवतार में उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/48382558_357622704791767_1387242567950663680_n-1024x768.png)
पूजा ने हाल ही में अपना फोटोशूट करवाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनका ये स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले पूजा ने खुद को टॉमबॉय लुक दे रखा था, लेकिन उनकी हालिया तस्वीरों में वो पूरी तरह बदली हुईं लग रही हैं।